Karnataka 2nd PUC Result 2021: आज घोषित होगा कर्नाटक 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 02:25 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क : कर्नाटक बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। घोषित होन के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर अपने नतीजों को देख सकते हैं। कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षाओं का आयोजन अगस्त-सितंबर 2021 के दौरान उन छात्रों के लिए एक अवसर के रूप में किया गया था जो वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से जुलाई 2021 में घोषित रिजल्ट प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कर्नाटक सरकार के प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग के दूसरे वर्ष यानि कक्षा 12 के परिणाम से संबंध में राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने 19 सितंबर को ट्वीट कर जानकारी दी थी। इस परीक्षा का आयोदन उन विद्यार्थियों के लिए किया गया था, जो मूल्यांकन के जरिए घोषित 12वीं रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे। कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षाओं का आयोजन अगस्त-सितंबर 2021 में किया गया था। 

Karnataka 12th Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 2nd PUC Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब उसे डाउनलोड करें।


बता दें कि वर्ष 2021 के कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षाओं के लिए लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 2,51,686 छात्र-छात्राएं कॉमर्स स्ट्रीम से; 2,19,777 स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम से और 69,529 स्टूडेंट्स ने आर्ट्स स्ट्रीम से रजिस्ट्रेशन किया था। महामारी के चलते बिना परीक्षा वैकल्पिक पद्धति से जुलाई में घोषित किये गये परिणामों में सभी स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इनमें से 2,239 स्टूडेंट्स को 100 फीसदी (600 में से 600) अंक मिले।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News