कर्नाटक SSLC सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल हुआ जारी, लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली- कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (केएसईईबी) की ओर से SSLC सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह KSEEB की वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते है। टाइम टेबल में प्रत्येक विषय के लिए दिनांक, समय, परीक्षा अवधि, विषय कोड और अधिकतम अंक शामिल हैं। 

PunjabKesari

परीक्षा समय
परीक्षा 3 घंटे के लिए होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.45 बजे समाप्त होगी। सभी विषयों के लिए, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट प्रदान किए जाएंगे।

ये है परीक्षा शेड्यूल
21 सितंबर, 2020: मैथ्स, समाज शास्त्र
22 सितंबर, 2020: कन्नड़, तेलगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत
23 सितंबर, 2020: सामाजिक विज्ञान
24 सितंबर, 2020: इंग्लिश, कन्नड़ (सेकेंड लैंग्वेज)
25 सितंबर, 2020: हिंदी, कन्नड़, अरबी, फारसी इत्यादि (तीसरी भाषा)
26 सितंबर, 2020: कई इंजीनियरिंग के विषय
28 सितंबर, 2020: साइंस, पोलिटिकल साइंस, कर्नाटक म्यूजिक/ हिंदुस्तानी

एेसे करें चेक
जिन स्टूडेंट्स ने SSLC सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा तिथियां चेक कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Riya bawa

Recommended News

Related News