जानें, पढ़ाई और जॉब को कैसे करे एक साथ मैनेज
punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2017 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली : आजकल का युवा वर्ग आत्मनिर्भर है। वो अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं है। फिर वो चाहे वो खुद के खर्चे हो या फिर पढ़ाई के...। ऐसे में कुछ लोग पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करने का भी सोचते हैं। जॉब के साथ पढ़ाई करने का ऑप्शन अक्सर हम चुनते हैं लेकिन दोनों के साथ बैलेंस बना पाना बेहद मुश्किल होता है।
आपको बता दें कि पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करना थोड़ा मुश्किल तो जरूर है परन्तु नामुमकिन नही। यदि आप अपने फील्ड से सम्बंधित जॉब पा लेते है, तो आप पढ़ाई के साथ-साथ जॉब कर कुछ समय बाद अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करके अपनी मन पसंद जॉब के लिए अावेदन कर सकते है क्योंकि किसी भी जॉब में आपका अनुभव प्रमाण पत्र काफी मायने रखता है। अाज हम अापको कुछ एेसे टिप्स बताएंगे जिससे अाप पढ़ाई के साथ जॉब भी कर सकेंगे।
- पढ़ाई के साथ नौकरी के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि जॉब के चलते आप पढ़ाई को किसी बोझ की तरह नहीं लें। पढाई को हमेशा अपनी लिस्ट में पहले नंबर पर रखें। अच्छी शिक्षा आपको नौकरी दिलाने में हमेशा मददगार होगी।
- अगर आप आगे चलकर यदि टीचर बनना चाहते हैं, तो घर पर ट्यूशन पढ़ाने की पार्ट टाइम जॉब शुरू कर दें। ये आपको करियर में आगे चलकर नया अनुभव देगी।
- पढ़ाई के साथ जॉब करने के लिए सबसे जरूरी है टाइम मैनेजमेंट, आप अपने टाइम सही तरीके से बांटे और उस पर अमल भी करें।
- अपने रोजाना के रूटीन का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ घूमना, टीवी देखना इन सारे कामों को करना नहीं छोड़ें लेकिन समय का ध्यान जरूर रखें।
- पढ़ाई के बाद बचे हुए वक्त में ही नौकरी के बारे में सोचें। अच्छा होगा कि पढाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करें।