नौकरी चाहिए तो रेज्युमे बनाते समय ध्यान में रखें ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 01:36 PM (IST)

नई दिल्ली:  रेज्युमे कैसे बनाना चाहिए ये बात हर कोई नहीं जानता।  कई बार सही रिज्युमे नहीं होने पर आपके हाथ से नौकरी जा सकती है।  आइए जानते हैं कि आपको रेज्युमे से किन चीजों का ध्यान देना चाहिए...

 

टॉप में रेज्यूमे या सीवी न लिखें
यह बात सबको मालूम होती है कि जॉब के लिए आवेदन करते समय रेज्युमे जरूर लगाएंगे। इसलिए रेज्युमे के ऊपर Resume, Curriculum Vitae या CV लिखना जरूरी नहीं होता है। 

 

​उद्देश्य

ज्यादातर रिक्रूटर जानते हैं कि आपने उनके यहां की वैकेंसी के लिए आवेदन किया है। ऐसे में आपका लक्ष्य क्या होगा और कौशल एवं अनुभव के बारे में रिक्रूटर को पता होता है। इसलिए आम सा ऑब्जेक्टिव लिखने से परहेज करें। 

हॉबी

अगर जॉब से कुछ लेना-देना हो तभी हॉबी का उल्लेख करें। इसलिए रेज्युमे के स्पेस को हॉबी लिखकर न भरें। इसकी जगह कोई और काम की जानकारी दे दें। 


​वर्क गैप
एक-दो महीने का वर्कगैप चलता है। लेकिन ज्यादा लंबा गैप जैसे 6 महीना या साल भर नेगेटिव असर डालता है। इसलिए रेज्युमे में दो जॉब के बीच लंबा गैप नहीं दिखाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News