दुबई में पाना चाहते हैं जॉब तो यहां से मिलेगी मदद

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 10:36 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीयों के लिए दुबई जॉब का हब बनता जा रहा है।  भारतीय सबसे ज्यादा नौकरियां दुबई में ही पा रहे हैं और दुबई में काम करना उनके लिए फायदेमंद भी साबित हो रहा है। दुबई में कम सैलरी भी भारत के रुपए में बदलकर अधिक हो जाती है। अगर करेंसी एक्सचेंज की बात करें तो दुबई की करेंसी 1 दिरहम भारत के 19.25 रुपए के बराबर है।  

खलीज टाइम्स दुबई का जाना माना अखबार है। इसका एक जॉब पोर्टल भी है जिसका नाम buzzon.khaleejtimes.com है। इस वेबसाइट का एक फेसबुक पेज भी है जिस पर जाकर आप दुबई में नौकरियों से जुड़ी सारी जानकारियां पा सकते हैं।   

नौकरीगल्फ वेबसाइट भी एम्प्लॉयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इस वेबसाइट पर जॉब अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को साइन अप करना होगा। ये वेबसाइट दुबई में नौकरी से जुड़ी जानकारियां लोगों को मुहैया करा रही है।  

इनडीड- दुबई में नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए इनडीड वेबसाइट भी काफी अच्छा विकल्प है। इस वेबसाइट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां हर तरह की जॉब्स एक ही जगह उपलब्ध होती है। इनडीड दूसरे जगहों से भी जॉब की जानकारियां उठाता है और तो और यहां एम्प्लॉयर्स भी सीधे जॉब पोस्ट करते हैं।   

गल्फ टैलेंट- जॉब पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के बीच गल्फटैलेंट काफी लोकप्रिय है। इस वेबसाइट पर हर दिन नए जॉब की जानकारियां पोस्ट की जाती हैं। नौकरी पाने के लिए लोगों को केवल साइन अप करना होगा और अपनी सीवी भेजनी होगी। 

 
 
 
 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News