आने वाले सालों में बढ़ेगी इन नौकरियों की डिमांड, करियर बनाने की अपार संभावनाएं

Monday, Oct 08, 2018 - 09:54 AM (IST)

नई दिल्लीः कुछ दिनों पहले अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सतत रोजगार केंद्र (सीएसई) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 82 प्रतिशत पुरुष और 92 प्रतिशत महिला कामगारों का मासिक वेतन 10,000 रुपए से भी कम है। यानी देश की एक बड़ी आबादी को सामान्य जीवनयापन के लिए भी वेतन नहीं मिल पाता।

हालांकि आपको परेशान होने की भी जरूरत नहीं। कुछ हफ्तों पहले लिंक्डइन ने भी एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में उन जॉब्स के बारे में बताया गया जो फिलहाल तेजी से ग्रोथ कर रही हैं और आने वाले समय में इसमें करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।                  

 

लिंक्डइन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों से मशीन लर्निंग इंजीनियर की जॉब 43 प्रतिशत की तेजी से ग्रोथ कर रही है। इतना ही नहीं भारत में 50 फीसदी मशीन लर्निंग प्रोफेशनल्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और केवल इसकी ट्रेनिंग लेकर ही वो हर महीने मोटी रकम कमा रहे हैं।

मशीन लर्निंग इंजीनियर के बाद एप्लीकेशन डेवलेपमेंट एनालिस्ट का नंबर आता है। एप्लीकेशन डिवैलपमेंट एनालिस्ट की जॉब में साल 2013 से 2017 के बीच करीब 32 गुना तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके आप एप्लीकेशन डिवैलेपमेंट एनालिस्ट बन सकते हैं।

 

बैक एंड डिवैलपर बनकर भी आप अपना करियर संवार संकते हैं। इस पेशे में भी दिन दुनी रात चौगुनी ही बढ़ोतरी हो रही है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आप कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल कर सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से भी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं।  


डेटा साइंटिस्ट की जॉब भी इस दौर की बेस्ट जॉब है। जिन कैंडिडेट्स ने मैथ्स, कंप्यूटर साइंस, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक या एमएस किया है वो डेटा साइंटिस्ट बन सकते हैं. इसके साथ ही कैंडिडेट्स को पाइथन, जावा, आर, एसएएस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की भी नॉलेज होनी चाहिए. गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ईबे, लिंक्डइन, फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियां अच्छी-खासी सैलरी पर डेटा साइंटिस्ट का हायर कर रही हैं।

 

लीगल काउंसलर की जॉब भी तेजी से फल-फूल रही है। कंपनियां लगातार अपना लीगल खर्चा घटाने के लिए लीगल काउंसलर हायर करती हैं। इतना ही नहीं उन्हें लाखों रुपए में सैलरी ऑफर की जा रही है। लीगल काऊंसलर बनने के लिए आपको एलएलबी की पढ़ाई किया होना जरूरी है।
 

Sonia Goswami

Advertising