पूर्वोत्तर में जेएनयू बनाएगा विशेष सेंटर : एम जगदीश

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 02:39 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जल्द ही पूर्वोत्तर भारत पर एक विशेष स्टडी सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर में पूर्वोत्तर भारत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा। यहां पूर्वोत्तर के भारत की संस्कृति -कला विशेषताओं पर शोध भी होंगे। ये जानकारी जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जेएनयू के विभिन्न स्कूलों की भी मदद ली जाएगी। 


सरकार की नीतियों के तहत शुरू होगा स्कूल:पूर्वोत्तर में जेएनयू के सेंटर खोलने के बारे में माना जा रहा है किपिछले कुछ समय से केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत के विकास व उन्हें जोडऩे के लिए कई सारे महत्वपूर्ण काम कर रही है। जेएनयू में पूर्वोत्तर भारत पर विशेष स्टडी सेंटर बनाए जाने को भी उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस केंद्र को पूर्वोत्तर भारत पर अध्ययन के लिहाज से देश के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News