JPSC Pre Admit Card 2021: झारखंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 01:52 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन किया थे, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2021 को किया जाएगा।

बता दें कि, भर्ती अभियान के जरिए कुल 252 पदों को भरा जाएगा। जेपीएससी की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2021 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 मार्च 2021 तक का समय दिया गया था। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मार्च निर्धारित की थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल देख सकते हैं।

JPSC Pre Admit Card 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JPSC Circular & Notice पर क्लिक करें।
  • अब Important Decisions Related to Jharkhand Public Service Commission पर जाएं।
  • यहां एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। 


यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News