झारखंड बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट , ऐसे करें चेक

Tuesday, Apr 16, 2019 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ओर से ली गई  8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  jac.nic.in  पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इस साल 84.58% रिजल्ट रहा है। इस परीक्षा में कुल 5.5 लाख से ज्यादा बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 13.91% यानी 68131 छात्रों को एक ग्रेड अर्थात 80 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। 60% अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 148517 यानी 30.32% है। सबसे अच्छा परिणाम हजारीबाग जिले का रहा। यहां 91.78% छात्र उत्तीर्ण हुए।  8वीं  की  परीक्षाएं फरवरी के महीने में आयोजित की गई थी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल  नौंवी क्लास का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। 9वीं के रिजल्ट  में कोडरमा पहले (95%), रांची दूसरे (93.9%) और हज़ारीबाग़ तीसरे (93.5%) नम्बर पर रहा था। 

यूं कर सकेंगे चेक
 स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.nic.in पर जाएं। 
class 8th board examination Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

bharti

Advertising