JEE Main 2020 Toppers- 24 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल, जानें किस राज्य से किसने किया टॉप

Saturday, Sep 12, 2020 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार जेईई मुख्य परीक्षा में 24 छात्रों को पूरे 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं। सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं, वहीं दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं। 

बता दें कि इस साल जईई परीक्षा में करीब 8.58 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। देशभर के 660 केंद्रों में अलग अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की मुख्य परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच हुई। 

24 छात्रों की लिस्ट- हासिल किए 100 परसेंटाइल

1. लांडा जितेंद्र – आंध्र प्रदेश
2. थादावर्ती विष्णु श्री साई शंकर – आंध्र प्रदेश
3. वाई एस एस नरसिम्हा नायडू – आंध्र प्रदेश
4. चिराग फालोर- दिल्ली
5. गुरकीरत सिंह -दिल्ली
6. लक्ष गुप्ता -दिल्ली
7. निशांत अग्रवाल- दिल्ली
8. तुषार सेठी – दिल्ली
9. निसर्ग चड्ढा – गुजरात
10. दिव्यांशु अग्रवाल – हरियाणा
11. हर्षवर्धन अग्रवाल – हरियाणा
12. स्वयंवर शशांक चौबे- महाराष्ट्र

13. अखिल अग्रवाल- राजस्थान
14. अखिल जैन — राजस्थान
15. पार्थ द्विवेदी — राजस्थान
16. आर महेन्दर राज- राजस्थान
17. छागरी कौशल कुमार रेड्डी – तेलंगाना
18. दीप्ति यश चंद्रा – तेलंगाना
19. चुक्का तनुजा – तेलंगाना
20. मोरेड्डीगिरी लिकिट रेड्डी – तेलंगाना
21. शशांक अनिरुद्ध – तेलंगाना
22. रोंगला अरुण सिद्धार्थ – तेलंगाना
23. शिव कृष्ण सगी – तेलंगाना
24. वडापल्ली अरविंद नरसिम्हा – तेलंगाना
 

Riya bawa

Advertising