यहां निकली है सरकारी नौकरी 24 सितंबर करे अप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2016 - 12:36 PM (IST)

 नई दिल्ली :यदि अापको  जासूसी करना पंसद है  और आप भी किताबों के पात्रों और फिल्मी नायकों की तरह जासूस बन कर छिपी सच्चाई को दुनिया के सामने लाने चाहते हैं तो भारत सरकार इसके के लिए आपके मौका दे रही हैं। सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया विभाग (Intelligence Bureau – IB) ने Junior Intelligence Officer Grade II (Technical ) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2016 तक  इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कितने पदों पर होनी है भर्तियां 

वर्गों के हिसाब से रिक्तियों की सख्यां 

अनारक्षित (General)     190  

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)      43    

 अनुसूचित जाति (SC)         57  

अनुसूचित जनजाति (ST)        30 

कुल (Total)                          320

एलिजीबिलटी  

मैथ  और फिजिक्स के साथ 12वीं पास की हो।

रेडियो टैक्निशयन  या इलैक्ट्रानिक या  इलैक्ट्रानिकस और कम्युनिकेशन में  आईटीआई  पास की हो। 

आयु सीमा 

इन पदों आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष रखी गई है।  की गई है। उम्र में छूट सरकारी नियम के अनुसार दी जाएगी। 

आवेदन फीस 

अनारक्षित (सामान्य) वर्ग     50 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग                50 रुपये

अनुसूचित जाति                 कोई शुल्क नहीं

अनुसूचित जनजाति          कोई शुल्क नहीं

महिला (सभी वर्ग)          कोई शुल्क नहीं

 आवेदन फीस  स्टेट बैंक अॉफ इंडिया की  किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करना है।चयन प्रक्रिया

योग्य  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार से केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं । इसके लिए आवेदक इंटलेजस ब्यूरों  की अॉफिशयल वेबसाइट www.mha.nic.in पर लॉग-इन कर 24 सितम्बर, 2016 तक आवेदन कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News