ये है दुनिया की सबसे ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियां, किस्मत से मिलती है यहां नौकरी

Saturday, Nov 11, 2017 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्ली : हर कोई व्यक्ति यह चाहता है कि वह अपने पंसद की नौकरी करें और जहां वह काम करें वह  दुनिया की बेस्ट कपंनी हो। लेकिन बहुत कम लोगों का यह सपना पूरा हो पाता है, लेकिन फिर भी हर कोई अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कोशिश करना नहीं छोड़ता। आइए जानते है दुनिया की कुछ एेसी कंपनियों के बारे में जिनके पास सबसे ज्यादा कर्मचारी और यह दुनिया के उन बेस्ट कंपनियां में से एक हैं जहां नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है। अगर इन कंपनियों के एम्प्लॉय की संख्या को अगर मिला दिया जाए तो यह नीदरलैंड के जनसंख्या के बराबर होगा।

फॉक्सकॉन
युवाओं की पसंद में ताइवान बेस्ड कम्पनी फॉक्सकॉन दसवें पायदान पर हैं। बारह लाख कर्मचारी इस कम्पनी के पास हैं।

भारतीय सेना
भारतीय की सबसे बड़ी खासियत यही हैं कि वह सबसे पहले देश की सेवा करना चाहते हैं। विश्व में सबसे बड़ी सेनाओं की लिस्ट में शामिल भारतीय सेना में लगभग 13 लाख नौकरी करते हैं।

इंडियन रेलवे
रेल की पटरियों से फैला जाल देश के हर कोने में आपको मिलेगा। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां रेलवे नहीं पहुंच पाया हो। भारतीय रेल एम्पलॉयज के मामले में 14 लाख के साथ 8वें नम्बर पर है।

बिजली कम्पनी, चीन
चीन की सरकारी बिजली कम्पनी स्टेट ग्रीड कॉर्पोरेश ऑफ चाइना के पास 15 लाख एम्पलॉयज हैं।



 

नेशनल पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन, चाइना
सबसे बड़े इम्पलाइज की लिस्ट में चाइना की ही पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन भी शामिल है। यहां 16 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं।

नेशनल हेल्थ सर्विस, ब्रिटेन
ब्रिटेन के नेशनल स्वास्थ्य सर्विस में 17 लाख लोग अपनी सेवा दे रहे हैं। यह स्वास्थ के क्षेत्र में काम करने वाली दुनिया की बड़ी इकाई हैं।

मैकडॉनल्ड
दुनिया की फास्टफूड क्षेत्र की बड़ी कम्पनी मैकडॉनल्ड के पास 19 लाख एम्प्लॉयज हैं।



 

वॉलमार्ट
21 लाख लोगों को रोजगार देकर अमेरिका की वॉलमार्ट तीसरे पायदान पर हैं।

चीनी सेना
चीन के पास दुनिया की सबसे फौज हैं। वह एम्प्लॉयर की संख्या के हिसाब से दूसरे नम्बर पर है। चीनी सेना में 23 लाख लोग काम करते हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय
अमरिका एम्प्लॉयर के मामले में भी विश्व में पहले पायदान पर हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के पास कुल 31 लाख एम्प्लॉयज है। 


Advertising