ISRO जल्द लॉन्च करेगा विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए टीवी चैनल

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 03:14 PM (IST)

नई दिल्ली: देशवासियों के लिए भारत जल्द ही एक अंतरिक्ष और विज्ञान समर्पित टीवी चैनल (TV Channel) लॉन्च करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष के. सिवान ने संवाददाताओं को बताया, "अगले तीन से चार महीनों के भीतर एक टीवी चैनल लॉन्च किया जाएगा, ताकि भारत के ग्रामीण हिस्सों तक यह बात पहुंचाई जा सके कि कैसे अंतरिक्ष कार्यक्रम आम जनता को फायदा पहुंचा सकता है।"

ISRO अध्यक्ष के. सिवान (k sivan) ने अंतरिक्ष एजेंसी के मुख्यालय पर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की 99वीं जयंती पर उनकी अर्धप्रतिमा के उद्घाटन के दौरान टीवी चैनल लॉन्च करने की बात कही। 'ISRO TV' नाम के चैनल पर विज्ञान और अंतरिक्ष एजेंसी के अभियानों के फायदों को बखान करने वाले कार्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।


सिवान ने कहा, "भारतीय अंतरिक्ष मिशन और उसकी एप्लीकेशन की जानकारियां लोगों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच रही हैं। चैनल के माध्यम से हमारा प्रयास अंतरिक्ष कार्यक्रम के फायदों से लोगों को जागरूक करना है।"  अंतरिक्ष एजेंसी का मकसद इस चैनल के माध्यम से भारतीय बच्चों और युवाओं के बीच वैज्ञानिक कठोरता विकसित करना भी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News