उभरते वैज्ञानिकों के  लिए  इंटर्नशिप  का मौका

Monday, Sep 26, 2016 - 07:03 PM (IST)

जालंधर: अगर आप 9 वीं से 11 वीं  क्लास के छात्र है और आपकी रुचि साइंस कोे क्षेत्र में है इसके साथ ही अगर  आपके पास कोई इनोवेटिव आइडिया है तो  आप अपने इस सपने को साकार कर सकते है। भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग  ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के साथ मिल कर स्टूडेंटस  उत्साहित करने के लिए  रीजनल इकुबेशन साइंस हब फॉर इनोवेटर्स  (Regional incubation Science Hubs for Innovators)  (RlSHl) प्रोजेक्ट शुरु किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत इसमें भाग लेने वाले स्टूडेंटस को तीन सप्ताह साइंस सिटी के इंटनशिप प्रोग्राम में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप में स्टूडेंटस अपने क्रियटिव आइडिया को साइंस सिटी के मेंटर के साथ मिलकर डेवलेप कर सकेंगें। 
 
 

 कैसे करे अप्लाई 
इस प्रोग्राम में  तक के स्टूडेंटस भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले स्टूडेंटस को अपने आइडिया को wvw.pgsciencecity.org वेबसाइट पर  (RlSHl) प्रोग्राम को डाउनलोड करके एडमिशन फार्म प्राप्त करने के बाद उसको भर कर 5 अक्तूबर तक अॉनलाइन अप्लाई करने के इलावा , हार्ड कॉपी भी भेज  सकते है । 

  
 क्या है प्रोसेस
 फार्म प्राप्त होने के बाद भेजे गए आइडिया में से कुछ आइडिया का चुनाव किया जाएगा। जिन बच्चों के आइडिया सेलेक्ट किए जाएगे उन बच्चों को अपने आइडिया की प्रेजेटेशन देने के लिए बुलाया जाएगा। प्रेजेटेशन में एक्पर्टस द्वारा इनोवेटिव  आइडिया का चुनाव करके उन  स्टूडेंटस को इस इंटनशिप प्रोग्राम में भाग लेने का मौका  दिया जाएगा। जिससे वह अपने आइडिया को प्रैटिकल रुप में डेवलप कर सकेगे।  इस  इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंटस के रहने का इंतजाम सांइस सिटी की ओर से फ्री में किया जाएगा।  

Advertising