अध्ययन करने के बजाय वेदों पर शोध होना चाहिए

Saturday, Sep 29, 2018 - 05:00 PM (IST)

उज्जैन: केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वेदों पर भी शेाध होना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि यूनेस्को ने वेदों को वैश्विक धरोहर माना है। जावडेकर ने महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय का उद्घाटन किया।  

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान देश के सारे वेद विद्यालयों को ग्रेड देता है, जिनमें लगभग 6 हजार वेद पढऩे वाले छात्र हैं। अब यहां राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय खुल रहा है, जिसमें विद्यार्थी वेदों के अलावा संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामान्य विज्ञान, योग, कंप्यूटर आदि विषयों का भी अध्ययन करेंगे। 


उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया वेदों के महत्व को मानने लगी है। वेदों का अध्ययन करने वाले विद्यार्थी उनमें निहित भावार्थ को समझें, इसके अलावा केवल अध्ययन करने के बजाय वेदों पर शोध भी होने चाहिए। 


जावड़ेकर ने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि यह ध्यान रखें कि वेद अध्ययन कर केवल कर्मकाण्ड कराने वाले पुरोहित नहीं, बल्कि संपूर्ण ज्ञाता बनना है। इस प्रतिष्ठान में वेद की सभी शाखाओं का अध्ययन होगा।

pooja

Advertising