INI CET 2021 Result: AIIMS आज घोषित करेगा परिणाम

Friday, Nov 27, 2020 - 04:46 PM (IST)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS), नई दिल्ली द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET 2021) का परिणाम आज घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने INI CET परीक्षाओं में हिस्सा लिया है वह वे रिजल्ट जारी हो जाने के बाद aiimsexams.org ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बता दें कि INI CET 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन 20 नवंबर को किया गया था।


ऐसे करें स्कोर कॉर्ड डाउनलोड
उम्मीदवार अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, aiimsexams.org पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद शैक्षणिक पाठ्यक्रम अनुभाग पर जाएं। पर्सेंटाइल सिक्योर्ड बाय द कैंडिडेट्स ऑफ आईएनआई सीईटी कोर्सेज, जनवरी 2021 सेशन पर क्लिक करें। उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के बाद लॉगिन करें। आपका रिजल्ट स्कोरकॉर्ड के रुप में स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अपना INI CET स्कोरकार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।


इस वर्ष, INI CET 2021 का आयोजन देश भर के 129 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। INI CET 2021 AIIIMS PG JIPMER PG, PGIMER और NIMHANS में दी जाने वाली 815 मास्टर्स ऑफ़ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन (MD), डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (DM), मास्टर्स ऑफ़ चिरुर्गी (MCh) और मास्टर्स ऑफ़ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों की पेशकश के लिए आयोजित किया गया था। हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 26 नवंबर को एम्स पीजी चरण 1 परिणाम 2020 घोषित किया है। जनवरी 2021 सत्र के लिए डीएम / एमसीएच और एमडी (अस्पताल प्रशासन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिणाम जारी किया गया है।

rajesh kumar

Advertising