सिर्फ महिलाओं के लिए ही खास हैं ये Course

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2016 - 01:09 PM (IST)

नई दिल्ली : बढ़ती हुई महंगाई में आम जनता पिस रही है। महंगाई की मार ज्यादातर गरीबों को ही झेलनी पड़ती है। आपको बता दें कि कुछ लोग कम पढ़े लिखे होने के कारण सोचतें हैं कि वह कभी भी अपने पैरो पर खड़े नहीं हो पाएंगे तो आप गलत हैं। आज के समय में शिक्षा का बहुत महत्व है इसे आगे बड़ाने में लड़कियों और महिलाओं का बड़ा योगदान है।

सभी महिलाएं इस क्षेत्र में आगे जाना चाहती हैं पर कुछ महिलाएं मजबूरियों के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। जिस कारण वह सबके बीच में कुद को छोटा महसूस करती हैं। महिलाओं की इसी सोंच को बदलने के लिए हम आपको कुछ ऐसे कोर्स बताएंगे जो अाप लोगों को समाज के बीच सर उठा कर जीना सिखाएंगे। इन कोर्से में ना तो पढ़ाई की ज़रूरत है और ना ही ज्यादा लागत की। आपका साहस और मेहनत ही आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

सिलाई बुनाई- आज के मॉडर्न जमाने में सिलाई-बुनाई  करना महिलाओं को कम पसंद होता है। पहले पढ़े लिखे होने के बाद भी युवती को सिलाई सीखना अनिवार्य ही होता था. सास अपनी बहु में सिलाई-बुनाई के गुण पाना ही चाहती थी। लेकिन आज के जमाने में सिलाई की जीतनी डिमांड है, उतना ही सिलाई क्लास खाली देखे जाते है. इस कोर्स की फीस कम होती है इसके जरिए आप घर बैठे ही ज्यादा पैसे कमा सकती हैं।

ब्यूटी पार्लर-अकसर हर कोई लड़की सुंदर दिखना चाहती हैं। अगर आप इस कोर्स को कर लेंगी तो आप अपना खुद का पार्लर खोल सकती हैं।

खाना खजाना- आप इस के जरिए केटरस का काम शुरू कर सकती है। आप टिफिन सप्लाय करने का भी काम शुरू कर सकती हैं और लड़कियों को खाना बनाना सिखाकर कुछ पैसे कमा सकती है। बता दें कि इन कोर्सेों को करके महिला पैसे कमा सकती हैं इसमें पढाई या ज्यादा पैसो की ज़रूरत नहीं होती। इन कोर्सेस को आप जानती भी होगीं लेकिन समय पर आपको समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्या करे, जिससे आप भी खुद को जि़न्दगी में सफल पाए।

मेहन्दी कोर्स- भारत देश त्योहारों का देश है। यहां 12 महीने कुछ ना कुछ होता ही है। ऐसे में त्यौहार हो और महिलाए सजे ना, ऐसा हो ही नहीं सकता।मेहन्दी लगाना महिलाओं को बेहद पसंद है, फिर वे चाहे किसी भी धर्म की क्यों ना हो। ऐसा समय मेहंदी कलाकारों के लिए चांदी का समय होता है। जिन्हें मेहंदी सजानी बढ़िया आती है वे बहोत पैसे कमाती है। आप इस प्रोफेशन को भी अपना सकती है. बस आपको मेहंदी सजानी सीखना होगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए