Indian Navy 2019: इंडियन नेवी पद के लिए करना है अप्लाई तो जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस, पढ़ें डिटेल

Wednesday, Dec 04, 2019 - 09:37 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना उम्मीदवारों के लिए बहुत ही आकर्षक करियर के मौके देती है। आधुनिक समय में बहुत से स्टूडेंट्स नौसेना अधिकारी बनने का सपना देखते है लेकिन कुछ लोगों को इस पद के लिए अप्लाई कैसे किया जाए इसके बारे में कम जानकारी है।  एक नौसेना अधिकारी महीनों तक अपने परिवार से दूर रहता है, कई बार समुद्रों में दिन और महीने बीत जाते हैं- अगर आप सब में भी यह सब योग्यता है तो इस पद पर अप्लाई कर सकते है। 

क्या है इंडियन नेवी (नौसेना) 
नौसेना भारतीय सेना का वो महत्वपूर्ण अंग है जो देश को जल मार्ग और समुद्र से होने वाले आक्रमणों से बचाती है। इंडियन नेवी पांचवी सबसे बड़ी नौसेना है।  भारतीय नौसेना उम्मीदवारों के लिए बहुत ही आकर्षक करियर के मौके देती है। 

कैसे होता है चयन 
इंडियन नेवी एक लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के जरिये भर्ती करती है। नौसेना में उम्मीदवारों का चयन UPSC के द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा NDA/NA कैडेट और CDSE (ग्रेजुएट) के माध्यम से स्थायी आयोग के लिए निर्धारित करती है, इसके बाद सर्विस सेलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू लेता है। 

शैक्षणिक योग्यता
इंडियन नेवी भर्ती 2019 की परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं पास होना जरूरी है, इसमें अंग्रेजी में 50% अंक और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में 70-70% अंक होना जरूरी है। 

आयु सीमा
इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म 2019 केवल वे ही उम्मीदवार भर सकते है जिनका जन्म 2 जुलाई 1999 और 1 जनवरी 2002 के मध्य हुआ हो। 

शारीरिक दक्षता
Height:  पुरुषों के लिए हाइट 157 सेंटीमीटर और महिलाओ के लिए हाइट 152 सेंटीमीटर होना जरूरी है। 
Eyesight:  6/6
Chest:  छाती का विस्तार न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए (जैसे यदि आपकी छाती की चौड़ाई 75 सेंटीमीटर है तो 80 सेंटीमीटर न्यूनतम होना चाहिए। 

ये हैं जरूरी 
भारत का नागरिक हो
हड्डियों से संबंधित कोई रोग नहीं 
शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो

ऐसे करें चेक 
उम्मीदवार एग्जाम से जुडी जानकारी और अप्लाई करने के लिए विभाग की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। 

Riya bawa

Advertising