दिल्ली में मौसम की सबसे गर्म सुबह, पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम गर्म रहा जहां न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का प्रतिशत 59 दर्ज किया गया है।  मौसम वैज्ञानिक ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37.2 डिग्री सेल्सियस और 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News