आईआईटी के छात्र को मिला 'टेक्निकल ऑस्कर'

Monday, Jan 09, 2017 - 09:49 AM (IST)

नई दिल्ली: आईआईटी खड़गपुर से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने देश का नाम रौशन किया है। पराग को तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर दिया जाएगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल है

जानकारी के मुताबिक पराग को यह पुरस्कार फेसियल परफार्मेंस कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेसन विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है। पराग को 11 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड बेवर्ली हिल्स में दिया जाएगा। दरअसल पराग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 1991 में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया फिर यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पीएचडी करने अमेरिका गए। फिलहाल वह सोनी पिक्चर के साथ काम कर रहें है। वह इमेजवर्क्स में सॉफ्टवेयर सुपरवाइजर हैं। पराग ने तकनीक का प्रयोग कर 'अलाइस इन वंडरलैंडर' 'मोंसटर हाउस' 'फिल्मों में एनिमेशन पात्रों को अमर कर दिया।


 

Advertising