अगर आपके पास है मास्टर डिग्री तो इस विभाग में जल्द करें आवेदन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से मत्स्य विकास अधिकारी और सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 16 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पद विवरण
पदों की संख्या-16 पद
पद का नाम-मत्स्य विकास अधिकारी
सहायक मत्स्य विकास अधिकारी

PunjabKesari

शैक्षणिक योग्यता 
मत्स्य विकास अधिकारी - मत्स्य विज्ञान में मास्टर डिग्री या मत्स्य पालन स्पेशल पेपर के साथ M.Sc. Zoology, भारतीय लॉ द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है। 

सहायक मत्स्य विकास अधिकारी - मत्स्य विज्ञान में मास्टर डिग्री या मत्स्य पालन स्पेशल पेपर के साथ M.Sc. Zoology, भारतीय लॉ द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से या बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस  सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजुकेशन, मुंबई से प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में एक साल का डिप्लोमा किया हो। 

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्‍त 2019  है। 

सैलरी 
वेतनमान: मत्स्य विकास अधिकारी (FDO) – Level 14 (Grade Pay- Rs. 5400/-)
सहायक मत्स्य विकास अधिकारी – Level 11 (Grade Pay Rs. 4200/-)

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट  https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर अप्लाई कर सकते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News