IBPS Clerk Prelims Result 2021: IBPS आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट
punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 04:42 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: आईबीपीएस (IBPS) ने ग्रुप B कार्यालय सहायक की भर्ती के लिए आरआरबी (सीआरपी-आरआरबी-एक्स) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के प्रारंभिक रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क के परिणाम 9 सितंबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स 2021 क्लर्क परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की गई थी।
प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2021 का आयोजन 3 अक्टूबर, 2021 को किया जाएगा। भर्ती अभियान के जरिए सीआरपी आरआरबी एक्स के तहत देश भर के विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में क्लर्क या ऑफिस असिस्टेंट पद पर 5000 रिक्तियों को भरा जाएगा। आईबीपीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 जून 2021 से शुरू हुए थे और 28 जून 2021 तक चले थे।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परिणाम 2021- ऐसे चेक करें स्कोर
- आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “IBPS clerk prelim results 2021” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।