IBPS RRB PO Scorecard : IBPS ने जारी किया पीओ परीक्षा का स्कोर कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 02:07 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ आफिसर स्केल 1 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर स्कोर कार्ड जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम निचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार चेक कर सकते हैं। आरआरबी की ओर से जारी इस वैकेंसी के तहत कुल 3876 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

CRP-RRB-X Officer Scale I स्केल I प्रीलिम्स परीक्षा में पास उम्मीदवारों को अब ऑनलाइन आईबीपीएस सीआरपी-आरआरबी-एक्स ऑफिसर स्केल I मेन परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कि 9 सितंबर को आयोजित होने वाली है। सभी उम्मीदवारों के प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड में किए गए प्रदर्शन के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा।

IBPS RRB PO Score Card 2021: ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर लॉग इन करें।
  • आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन ओपन होगा, इसे चेक कर लें।


डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोर कार्ड
.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News