ऑटो चालक का बेटा बना IAS, पढ़ें पूरी कहानी

Thursday, Feb 23, 2017 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्ली : कहते हैं कि कुछ करने का जज्बा हो तो हर राह आसान हो जाती है। बस इरादों में दम होनी चाहिए फिर आपकी कमजोरी भी आपकी ताकत बन जाती है। आपके हौंसलों के आगे हर मुश्किल राह आसान हो जाती है। इंसान के इरादे और हौंसले ही उसकी ताकत होती है अगर दुनियां से कुछ अलग करने की इच्छा हो तो अपाको अपने सपनो को खुली आंखों से देखने की जरूरत है।

बता दें कि 21 साल के अनसर शेख आज भारतीय सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूपीएससी में 361वीं रैंक हासिल करने वाले अनसर ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी ही नहीं, अपने परिवार की भी तकदीर बदल के रख दी। जानकारी के मुताबिक, अनसर एक गरीब घर का लड़का है। उनके पिता एक ऑटो चालक हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। अनसर की पढ़ाई जारी रहे इसके लिए उनके छोटे भाई ने भी अपनी पढ़ाई छोड़ी दी और एक दुकान में काम करने लगे। अनसर के हालातों के बारे में इसी से पता चलता है कि जब पत्रकार उनके घर उनका इंटरव्यू लेने गए तो उनके घर में एक बल्ब तक नहीं था। उनके भाई को तब दौड़ कर बल्ब लाना पड़ा था। लेकिन अनसर के परीक्षा पास करने के बाद उनके हालात बदल गए हैं।

बताया जा रहा है कि अनसर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने शहर जालना से ही की। उसके बाद वह पुणे चले गए जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। जब वह 10वीं में थे, तभी उन्होंने आईएएस बनने का तय किया था। दरअसल, ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पुणे में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा पास कर ली। जब रिजल्ट आया तब उनके ही नहीं, पूरे परिवार की आंखों में आंसु थे।

 

Advertising