HSSC Group D Admit Card 2018 जारी, यहां करें डाउनलोड

Friday, Nov 02, 2018 - 02:10 PM (IST)

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉन्सटेबल के लिखित एग्जाम के लिए  एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदक अपने एडमिट कार्ड हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 


एग्जाम शैड्यूल
पहले बैच का एग्जाम 10 और 11 नवंबर 2018 को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा जबकि दूसरी शिफ्ट का एग्जाम उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। वहीं दूसरे बैच का एडमिट कार्ड 7 नवंबर 2018 को जारी होगा और इस बैच का एग्जाम 17 और 18 नवंबर 2018 को पहले बैच की तरह दो शिफ्ट में होगा और टाइमिंग भी समान रहेंगी। 

 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 
1. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

2.  HSSC Group D लिंक पर क्लिक करें। 

3. एक नया पेज खुल जाएगा।  

4. अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें। 

5. सही जानकारी भरें आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। 
 

pooja

Advertising