HSSC Group D 2018: सेंकड बैच के Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thursday, Nov 08, 2018 - 12:45 PM (IST)

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी सेकंड बैच के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसलिए जिन आवेदकों ने हरियाणा कर्मचारी आयोग की ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन किया था वो सेंकड बैच के अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले हफ्ते एचएसएससी ने ग्रुप डी के पहले बैच के एडमिट कार्ड जारी किए थे। पहले बैच के एग्जाम 10 और 11 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

1. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं


2. उस लिंक पर क्लिक करें जहां HSSC Group D admit card लिखा हो 


3. इसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा 


4. अपने यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें 


5. सही जानकारी डालने पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा 


6. यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

pooja

Advertising