HPSLSA Recruitment 2019: स्टेनो-टाइपिस्ट समेत अन्य पदों पर निकली भर्तियां

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्टेनो-टाइपिस्ट समेत कई अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।  

पदों का विवरण 
पदों का नाम               
स्टेनो-टाइपिस्ट -3
चौकीदार-1                            
स्वीपर-1                                             
पदों की संख्या-5 पद                       

शैक्षिक योग्यता 
स्टेनो-टाइपिस्ट- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी / हिंदी में शॉर्टहैंड 60 wpm और कंप्यूटर पर अंग्रेजी / हिंदी में टाइपिंग स्पीड 25 wpm। 

चौकीदार/ स्वीपर- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

आवेदन शुल्क 
सामान्य श्रेणी के लिए 340 रुपये
आरक्षित श्रेणी के लिए 190 रुपये
उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा 
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक नियामनुसार निर्धारित है। 

आवेदन प्रक्रिया 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in पर अप्लाई कर सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News