HPBOSE ने जारी किया TET 2020 का एडमिट कार्ड, इस Link से करें डाउनलोड

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 05:16 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HPTET 2020) के नवंबर सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12 दिसंबर, 2020 से परीक्षाएं आयोजित करेगा। 

परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय के साथ-साथ कोविड-19 के बदले अन्य विशिष्ट निर्देशों के बारे में जानकारी एडमिट कार्ड पर मुद्रित की जाती है। परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए होंगी और 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षाएं 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 4 दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। क्‍वालिफाई होने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी नंबर हासिल करने जरूरी है।परीक्षा से जुड़ी अन्‍य सभी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

 HPTET Nov 2020 Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

  •  आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें।
  •  होमपेज पर दिख रहे TET Nov 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  •  अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  •  नई स्क्रीन पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
  •  एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News