HPBOSE Exam 2019: 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शैड्यूल

Wednesday, Jan 30, 2019 - 10:28 AM (IST)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकडरी एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं और 12वीं के छात्र अभी से कड़ी मेहनत करना शुरु कर दें क्योंकि आज यानी सोमवार को परीक्षाओं (Exam) की डेटशीट का ऐलान कर दिया गया है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरु हो रही हैं तो वहीं इंटरमीडियट की परीक्षा 6 मार्च से शुरु हो रही है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने इस बार के बोर्ड एक्जाम (Board Exam) में नकल पर नकेल कसने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा की डेटशीट (Date sheet) देखने के लिए छात्र और छात्राएं HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि आपको वहां जाकर इतनी मेहनत करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको यहीं पर पूरा शेड्यूल दिखा दे रहे हैं।


शेड्यूल के मुताबिक 12 वीं की परीक्षा 6 मार्च 2019 से शुरू होकर 29 मार्च 2019 तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 7 मार्च 2019 से शुरू होकर 20 मार्च 2019 को खत्म होगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन छात्रों से विशेष अपील की है कि वह परीक्षा की तैयारी अभी से शुरु कर दें और अगर कोई नकल माफिया आपसे संपर्क करता है तो उसके बहकावे में न आएं। HPBOSE ने सभी छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

 

यहां देखें पूरी डेटशीट 

10वीं की परीक्षा

साइंस- 7 मार्च 2019
संसकृत/उर्दू/पंजाबी- 9 मार्च 2019
गणित- 11 मार्च 2019
हिंदी- 13 मार्च 2019
सोशल साइंस- 15 मार्च 2019
फाइनेंनशियल लिटरेसी- 16 मार्च 2019
अंग्रेजी- 18 मार्च 2019
कला/गृह विज्ञान- 20 मार्च 2019

12वीं की परीक्षा 

अंग्रेजी- 6 मार्च 2019
पॉलिटिक्ल साइंस- 8 मार्च 2019
बायोलॉजी/बिजनेस स्टडीज- 9 मार्च 2019
कैमेस्ट्री/हिंदी- 12 मार्च 2019
साइकोलॉजी- 13 मार्च 2019
इकोनॉमिक्स- 14 मार्च 2019
फिलॉसफी- 15 मार्च 2019
फिजिक्स/एकाउंटेंसी/इतिहास- 16 मार्च 2019
भूगोल- 18 मार्च 2019
गणित- 19 मार्च 2019
कम्प्यूटर साइंस- 23 मार्च 2019
संस्कृत- 25 मार्च 2019
सोशियोलॉजी- 27 मार्च 2019

pooja

Advertising