HPBOSE: 10वीं-12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षाएं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 02:15 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  बता दें, छात्र आधिकारिक वेबसाइट से सीधे प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं।  बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर HPBOSE कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षाओं की तारीख शीट पहले ही जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं 7 मार्च से और कक्षा 12 की परीक्षा 6 मार्च, 2019 से शुरू होंगी।

PunjabKesari

HPBOSE: देखें कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org  पर जाएं।
-  इसके बाद होम पेज के 'download admit card' के लिंक पर क्लिक करें।
-  अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
-  इसके बाद मांगी हुई जानकारी भरें।  
- एडमिट कार्ड  स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

PunjabKesari

कैसे होगी परीक्षा

HPBOSE द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 20 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले आपको बता दें, परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। शिफ्ट इस प्रकार है।

पहली शिफ्ट: सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे।

दूसरी शिफ्ट: 1:45 से शाम 5 बजे।

 प्रश्न पत्र और आंसर बुक परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बांट दी जाएगी। परीक्षा ठीक 9 बजे शुरू हो जाएगी।  बता दें, पिछले साल  HPBOSE ने कक्षा 10 की परीक्षा 7 से 20 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 से 29 मार्च तक आयोजित की थीं। हिमाचल बोर्ड के कक्षा 12 के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें साहिल कतना और विक्रांत रेवल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करके विज्ञान स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News