प्रतियोगिता परीक्षा के लिए खास हो सकता है 26 जुलाई का इतिहास

Wednesday, Jul 25, 2018 - 10:07 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:  
1614- जहांगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।  
1826- लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।  
1844 - भारत के एक प्रमुख जाने-माने शिक्षाशास्त्री गुरुदास बनर्जी का जन्म।  
1876 - कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई ।  
1945 - विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।  
1951 - नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।  1953 - कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फेदिल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई।  
1965 - मालदीव को ब्रिटेन से आजादी मिली।  
1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।  
1993 - दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 66 यात्रियों की मौत।  
1994 - तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।  
2008 - गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए। 
2012 - सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में 200 से अधिक लोग मारे गए। 
2012- उत्तर कोरिया में खानून तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए।  
2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट में 57 की मौत।  

Sonia Goswami

Advertising