HBSE HOS Improvement Exam 2021: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां करे चेक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 03:06 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) 10वीं-12वीं कक्षा के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 22 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 7 सितंबर से 18 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सब्जेक्ट के अनुसार तारीखों की जांच कर सकते हैं। 

कक्षा 10वीं का शेड्यूल
मंगलवार, 7 सितंबर, 2021- हिंदी
गुरुवार, 9 सितंबर, 2021- गणित
शनिवार, 11 सितंबर, 2021- अंग्रेजी
मंगलवार, 14 सितंबर, 2021- विज्ञान प्रौद्योगिकी
गुरुवार, 16 सितंबर, 2021- सामाजिक विज्ञान
शनिवार, 18 सितंबर, 2021- संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/गृह विज्ञान/शारीरिक शिक्षा/कंप्यूटर विज्ञान

12वीं कक्षा का शेड्यूल
मंगलवार, 7 सितंबर, 2021- अंग्रेजी कोर / अंग्रेजी ऐच्छिक
बुधवार, 8 सितंबर, 2021- हिंदी कोर/हिंदी ऐच्छिक/अंग्रेजी विशेष हिंदी कोर के स्थान पर
गुरुवार, 9 सितंबर, 2021- गृह विज्ञान
शुक्रवार, 10 सितंबर, 2021- गणित
शनिवार, 11 सितंबर, 2021- भूगोल/लेखा
सोमवार, 13 सितंबर, 2021- राजनीति विज्ञान
मंगलवार, 14 सितंबर, 2021- इतिहास/रसायन विज्ञान
बुधवार, 15 सितंबर, 2021- समाजशास्त्र / जीव विज्ञान
गुरुवार, 16 सितंबर, 2021- भौतिकी/व्यावसायिक अध्ययन/मनोविज्ञान
शुक्रवार, 17 सितंबर, 2021- सार्वजनिक प्रशासन
शनिवार, 18 सितंबर, 2021- कंप्यूटर विज्ञान / दर्शन
सोमवार, 20 सितंबर, 2021- अर्थशास्त्र
मंगलवार, 21 सितंबर, 2021- शारीरिक शिक्षा/उद्यमिता
बुधवार, 22 सितंबर, 2021- पंजाबी/संस्कृत/उर्दू

बता दें कि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) 10वीं परीक्षा 2021 के परिणाम 8 जुलाई 2021 को घोषित किए गए थे। इस वर्ष शत प्रतिशत उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। ओपन स्कूल सीनियर सेकंडरी, यानी 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे 5 अगस्त को जारी किए गए थे। परीक्षा परिणाम में सभी उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। अब बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News