ग्रामीण डाक सेवक भर्ती नॉर्थ-ईस्ट सर्किल 3 के नतीजे जारी, 942 कैंडिडेट सफल घोषित

Friday, May 21, 2021 - 07:50 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती नॉर्थ-ईस्ट सर्किल 3 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नॉर्थ-ईस्ट के लिए डाकघर में डाक सेवक भर्ती 2020 के लिए जिन उम्मीदवारों ने भाग लिया है, वे अपने परिणाम इंडिया पोस्ट भर्ती की वेबसाइट appost.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जीडीएस भर्ती सर्किल 3 परिणाम में कुल 942 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 

उम्मीदवार दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी परिणाम देख सकते हैं। 

बता दें कि, डाकघर भर्ती मिजोरम, नागालैंड, अगरतला, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती में बिना परीक्षा हाईस्कूल (Class 10th) के मार्क्स के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था।

rajesh kumar

Advertising