सरकार शिक्षा सुधार के लिए कर रही कड़े प्रयास: सोनी

Tuesday, Sep 18, 2018 - 11:51 AM (IST)

अमृतसरः पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के सुधार के लिए कड़े प्रयास कर रही है।  श्री सोनी ने उद्योगपतियों की संस्था भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की पंजाब स्टेट काउंसिल की बैठक को संबोधन करते हुए कहा कि शिक्षा के सुधार के लिए उद्योगपतियों को भी प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस साल एक हजार करोड़ रुपए शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश कर रही है। 

 

इसके इलावा चार हजार से अधिक स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जा रही हैं और इसी वर्ष स्कूलों में 4760 कमरों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में क्षेत्र बहुत पिछड़ गया है। इसलिए अभी भी शिक्षा के ढांचे को पटरी पर लाने के लिए बहुत कुछ करने की कारूरत है।  मंत्री ने कहा कि सरकार प्रति महीना एक विद्यार्थी पर तीन हजार रुपए $खर्च कर रही है और अध्यापकों के सलाना वेतन पर नौ हजार रुपए  खर्च हो रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि वह अपने क्षेत्रों में एक-एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करें। पर्यावरण सुधार की बात करते हुए उन्होंने बताया कि लुधियाना के बूढ़ा नाला की समस्या को एक साल में हल कर दिया जायेगा और इससे शहर को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगपति पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी इकाईयों में जलशोधन सयंत्र कारूर लगवाएं।   
 

Sonia Goswami

Advertising