Google दे रहा है 7 लाख जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम

Friday, Sep 28, 2018 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली: गूगल आज के समय में सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला सर्च इंजन है जब भी हमे किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी चाहिए होती है सबसे पहले गूगल पर ही उसके बारे में सर्च करते है। गूगल हर विशेष अवसर पर अपने अलग - अलग डूगल से लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन अब गूगल आपको पैसे जीतने का अवसर दे रहा है। इसके लिए बस आपको डूडल बनाना है अगर गूगल को आपका डिजाइन किया डूडल पंसद आएगा तो वह इसे  न सिर्फ अपने होम पेज पर दिखाएगा, बल्क‍ि बदले में आपको इनाम भी देगा। आइए जानते है क्या है यह प्रतियोगिता और कैसे आप इसमें पार्टीसिपेट कर सकते है। गूगल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आपको 'What Inspires me' व‍िषय के ईद-गिर्द अपना डूडल बनाना होगा।

ये ले सकते हैं भाग
गूगल के डूडल कॉम्पीट‍िशन में पहली क्लास से 10वीं कक्षा तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। डूडल फॉर गूगल नाम के इस आयोजन में बच्चे ग्राफिक डिजाइन, क्रेयॉन्स समेत अन्य तरीकों से अपने डूडल को बेहतर बना सकते हैं।  हालांकि यह शर्त है कि आपके डूडल में हमेशा की तरह गूगल (Google) का नाम जरूर हो।

जीतने वाले को क्या मिलेगा? 
इस आयोजन में एक विजेता राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाएगा। विजेता साबित होने वाले छात्र को 5 लाख रुपये की कॉलेज स्कॉलरश‍िप दी जाएगी। इसके अलावा 2 लाख रुपये का स्कूल के लिए टेक्नोलॉजी पैकेज भी मिलेगा। यही नहीं, विजेता के डूडल को 14 नवंबर, 2018 को गूगल अपने होम पेज पर भी प्रदर्श‍ित करेगा।

कैसे अप्लाई करें? 
अगर आपका बच्चा इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहता है, तो इसके लिए आपको सिर्फ www.google.com पर जाना है। यहां आपको सर्च बार के नीचे ही ''Calling young artists...'' का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्ल‍िक कीजिए।नये विंडों में आपको 'एंटर अ डूडल' का विकल्प मिलेगा।इस पर क्ल‍िक करते ही आपके सामने 'Download Entry form' का विकल्प आएगा। आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जहां आपको जानकारी दर्ज करनी है। 

6 अक्‍टूबर है लास्ट डेट 
अपनी क्रिएटिव आर्ट को जमा करने की आखिरी तारीख 6 अक्‍टूबर है। गेस्‍ट जजों के पैनल के अलावा इसमें गूगल की डूडल टीम के लीडर रेयान जर्मिक इस साल खुद एंट्रीज को देखेंगे। सभी लोग मिलकर टॉप 20 डूडल्‍स को सिलेक्‍ट करेंगे। उसके बाद इस डूडल्‍स को 23 अक्‍टूबर से 5 नवंबर के बीच पब्लिक वोटिंग के लिए रखा जाएगा। अगर आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो  https://doodles.google.co.in/d4g/how-it-works.html पर जा सकते हैं। 

bharti

Advertising