मैथ्स और साइंस में चाहते है अच्छे मार्क्स तो ये YOU TUBE चैनल्स हैं BEST

Friday, Oct 18, 2019 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली: आधुनिक युग में नई-नई चीजों को सीखने के लिए इंटरनेट सबसे ज़्यादा अच्छा माध्यम है। इंटरनेट में आजकल हर जानकारी उपलब्ध है इससे बच्चों को पढ़ाई में बहुत ज्यादा मदद होती है। अगर सोशल मीडिया की बात करें तो यूट्यूब एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यूट्यूब पर वीडियो देखने से छात्रों को आंसर हल करने में और एजुकेशनल कंटेंट, प्रैक्टिकल जानकारी मिलती है। अगर बात साइंस की करें, तो यहां इससे संबंधित कुछ अच्छे चैनल्स हैं। आइए जानते हैं साइंस से जुड़े चैनल्स के बारे में, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं...

ये है साइंस से जुड़े BEST चैनल्स 

1.एएसएपी साइंस
साइंस से संबंधित यह चैनल यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है। यहां पर साइंस से संबंधित अलग-अलग टॉपिक्स पर वीकली वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। इसकी खासियत है कि यहां पर साइंस से संबंधित प्रयोगों को एनिमेशन और प्रजेंटेशन के जरिए समझाया गया है। इसके साथ ही, साइंस से संबंधित फैक्ट्स को दिलचस्प तरीके से बताया गया है। 

2.एमआइटी ओपन कोर्सवेयर
साइंस से जुड़े एजुकेशनल कंटेंट के लिए यह एक अच्छा यूट्यूब चैनल है। यहां पर सिंपल अल्ज्रेबा से लेकर एडवांस्ड क्वांटम मैकेनिक्स तक के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि यहां पर टॉप यूनिवर्सिटी में से एक एमआइटी के प्रोफेसर्स द्वारा पढ़ाया जाता है और उनके द्वारा साइंस से रिलेटेड टॉपिक्स पर चर्चा की जाती है। 

मैथ्स के लिए BEST चैनल 

नंबरफिले
मैथ्स के आंसर हल करने के लिए नंबरफिले बच्चों के लिए BEST यूट्यूब चैनल है। यहां पर अलग-अलग तरह से प्रयोगों के जरिए नंबर्स से जुड़े उलझनों को सुलझाने की कोशिश होती है। इसमें मैथ्स से जुडे़ टॉपिक्स को बेहद दिलचस्प तरीके से बताया गया है। खासकर जो स्टूडेंट्स मैथ्स में कमजोर हैं, उन्हें भी यहां अपलोड किए वीडियोज को देखने के बाद मैथ्स में मजा आने लगेगा। 

Riya bawa

Advertising