अगर आप भी करना चाहते हैं UGC  NET की तैयारी तो यहां से लें कोचिंग

Tuesday, Feb 12, 2019 - 02:48 PM (IST)

अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की प्रतियोगी परीक्षा (AISCCE) के लिए अखिल भारतीय सेवा केंद्र UGS द्वारा नए सिलेबस के अनुसार वर्ष 2019 के लिए UGE (NET) के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक व्यवस्था करते हुए 25 फरवरी से कोचिंग शुरू करने जा रहा है। ये कोचिंग 25 फरवरी से 14 जून 2019 तक चलेगी।  इसके लिए उम्मीदवार 18 फरवरी 2019 से पहले आवेदन कर सकते हैं।


को-आर्डीनेटर प्रो कुलदीप सिंह ने कहा कि यूजीसी में नेट अनिवार्य पेपर है जिसके लिए गहन शिक्षण की आवश्यकता है।  इसके अलावा वैकल्पिक विषयों के सिलेबस में भी बदलाव किया गया है, जिसके लिए योग्य संकाय द्वारा उचित कोचिंग की भी आवश्यकता होती है। इसलिए यूजीसी नेट परीक्षा 2019 के लिए यहां तैयारी की व्यवस्था की गई है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र ने वर्तमान सत्र के लिए छात्रों को प्रवेश देने के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसके लिए कक्षाएं 25 फरवरी, 2019 से शुरू होंगी। छात्रों को अनिवार्य विषयों के साथ-साथ वैकल्पिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे। वे कार्यक्रम के लिए 18 फरवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। यह विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप 0183-2258802, Ext.  3174 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Sonia Goswami

Advertising