57 साल बाद इस सैनिक स्कूल में 6 लड़कियों को मिली एंट्री, ऐसे हुआ सिलेक्शन

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 03:00 PM (IST)

नई दिल्ली:   मिजोरम के छिंगछिप में स्थित सैनिक स्कूल में 6 लड़कियों को एडमिशन मिला है। इसके साथ ही वे अब इतिहास रचने जा रही हैं। मिजोरम में यह देश का पहला ऐसा सैनिक स्कूल बन गया है जिसने लड़कियों को पढ़ने के लिए स्कूल के दरवाजे खोल दिए हैं। जहां अब लड़कियां सैनिक, पायलट बनने का सपना पूरा कर सकती हैं।

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के तहत 28 सैनिक स्कूल है। वहीं मिजोरम का यह सैनिक स्कूल देश के 26 सैनिक स्कूलों में से सबसे नया है। यहां कक्षा 6 में 6 लड़कियों ने एडमिशन लिया है।  बता दें, यहां लड़कियों के साथ 154 लड़कों ने भी एडमिशन लिया है।

 

PunjabKesari

देश के पहले सैनिक स्कूल की स्थापना  साल 1961 में महाराष्ट्र में हुई थी, जिसके बाद हरियाणा के कुंजपुरा, पंजाब के  कपूरथला, गुजरात के बालाचडी और राजस्थान  के चित्तौड़गढ़ में सैनिक स्कूल खोले गए। वहीं सैनिक स्कूल शुरू होने के लगभग 57 साल बाद लड़कियों को मौका मिल रहा है।


कैसे मिला एडमिशन

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए लड़कि्यों को एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा से गुजरना पड़ा. जहां  31 लड़कियों के साथ लड़को ने भी ये परीक्षा  दी। परीक्षा में मैथेमेटिक्स, जनरल नॉलेज, लैग्वेंज और इंटेलिजेंस के सवाल पूछे गए। जिसके बाद 21 लड़कियों को इंटरव्यू राउंड के लिए सेलेक्ट किया गया. फिर इन 21 लड़कियों में से 6 लड़कियों को चुना गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News