Indian Navy Tradesman Admit Card : ट्रेडसमैन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sunday, Mar 14, 2021 - 01:16 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण करवाया है, वह इंडियन नेवी की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2021 है। 

वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 से 22 मार्च 2021 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हाल में एंट्री नहीं मिलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1159 पदों को भरा जाएगा। जिसमें से पूर्वी नौसेना कमान की 710 पद, पश्चिमी नौसेना कमान के लिए 324 पद और दक्षिणी नौसेना कमान के लिए 125 पद शामिल हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज के खुलने पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

यहां क्लिक करके डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

rajesh kumar

Advertising