GATE Admit Card 2021: गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Friday, Jan 08, 2021 - 05:31 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आज GATE 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार पीजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके गेट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके करें डाउनलोड

दो पालियों में परीक्षा
बता दें कि गेट परीक्षा फरवरी महीने की 5,6, 7,12,13 और 14 तारीख को पूरे देशभर के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर होगी। 9:30 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम मार्च 2021 में जारी किया जाएगा। परीक्षा के दौरान उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है, वर्ना एग्जाम हाल में एंट्री नहीं मिलेगी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर और सात IITs बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। GATE परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया जाता है।

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitb.ac.in पर जाएं।
इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन करें।
अब आप GATE 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पूरा एग्‍जाम शेड्यूल चेक करने के लिए यहां करें क्लिक

 

 

 

rajesh kumar

Advertising