B.ed की 21,100 सीटों के लिए 22,000 से अधिक स्टूडैंट्स ने मांगा एडमिशन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 09:44 AM (IST)

लुधियाना  (विक्की): राज्य के बी.एड. कालेजों के लिए यह खबर राहत वाली है, क्योंकि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस बार राज्य के 200 के करीब सभी कालेजों की सीटें भरती दिखाई दे रही हैं। बी.एड. एडमिशन के लिए सोमवार तक आए आवेदनों पर गौर करें तो यह आंकड़ा 22,000 के पार चला गया है जोकि उक्त कालेजों की निर्धारित सीटों से करीब 1000 अधिक है। हालांकि स्थायी रिपोर्ट तो 5 जुलाई को बी.एड के लिए होने वाले एंट्रैस टैस्ट के रिजल्ट के बाद ही सामने आएगी लेकिन आवेदनों को देखकर तो कालेजों ने भी कुछ राहत की सांस ली है। 


राज्य के कालेजों में बी.एड. के दाखिले के लिए पंजाब यूनिवॢसटी की ओर से लिए जा रहे एंट्रैस टैस्ट में पंजाब की 21,100 सीटों के लिए आज तक 22,000 के करीब आवेदन आ गए हैं। अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जुलाई शाम तक चल रही है। बात अगर लुधियाना की करें तो यहां अभी तक 2153 स्टूडैंट्स के रोल नंबर जारी हो चुके हैं। 

पिछले वर्ष 2 बार हुआ था एट्रैंस टैस्ट

यहां बता दें कि पिछले वर्ष कालेजों की सीटें भरने के लिए यूनिवर्सिटी को 2 बार एंट्रैंस टैस्ट करवाना पड़ा था, क्योंकि पहली बार के एंट्रैस टैस्ट की कौंसङ्क्षलग के बाद लगभग 8,000 सीटें खाली रह गई थी।  इसके बाद कालेजों की सीटें खाली रहती देख  यूनिवर्सिटी ने खाली सीटों के लिए फिर से एंट्रैस  टैस्ट कंडक्ट किया जिसमें आधे विद्यार्थी ही अपीयर  हुए। 2 बार टैस्ट कंडक्ट किए जाने के बावजूद भी कालेजों की कई सीटें खाली रहीं थी। 

 

2 वर्ष के कोर्स ने घटा दिया था रुझान

वर्ष 2014 से बी.एड. का कोर्स 2 वर्ष का होने से स्टूडैंट्स में इसके लिए रुझान कम हो गया था। पहले करीब 1 वर्ष की बी.एड होने के कारण अधिकतर स्टूडैंट्स अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी होने के बाद बी.एड करने को ही प्राथमिकता देते थे लेकिन जब से यह कोर्स 2 वर्ष का हुआ तो एकदम से स्टूडैंट्स की गिनती कालेजों में घटनी शुरू हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक कई स्टूडैंट्स ने इस इंतजार में अंडर ग्रैजुएशन के बाद पोस्ट ग्रैजुएशन शुरू कर दी, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि आने वाले कुछ वर्षों से बी.एड. फिर से 1 वर्ष की रह जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

 

इस बार जल्दी शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
पिछले वर्ष बी.एड. की सीटें पूरी न भरने का मामला सरकार के पास पहुंचने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इस वर्ष से इस कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया भी जुलाई की बजाय जून में शुरू कर दी। जून में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया का रूझान विद्यार्थियों में देखने को मिला। अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदनों की गिनती 22,000 का आंकड़ा पार कर गई है।

 

परीक्षार्थी इस पर भी करें गौर
1 5 जुलाई को होगा टैस्ट
2 10.30 से 1 बजे तक है समय
3 राज्य में 55 बनाए गए हैं सैंटर
4 परीक्षार्थी को 30 मिनट पहले 
होगा पहुंचना
5 पेपर शुरू होने के 15 मिनट बाद नहीं होगी एंट्री
6 ब्लैक व ब्ल्यू बॉल पैन से होगा पेपर
7 नहीं होगी नैगटिव मार्किंग

क्या कहते हैं बी.ए. एडमिशन के कोआर्डीनेटर
पंजाब यूनिवॢसटी के बी.एड. एडमिशन कमेटी के कोआर्डीनेटर डा.जितेंद्र ग्रोवर ने पंजाब केसरी को बताया कि राज्य के बी.एड कालेजों में 21,100 सीटें एंट्रैस टैस्ट के द्वारा भरी जानी है जबकि 2500 सीटें मैनेजमैंट कोटे की हैं जिनके लिए कोई एंट्रैस टैस्ट नहीं है।  डा. ग्रोवर के मुताबिक पंजाब सरकार के सहयोग के चलते इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा स्टूडैंट्स ने बी.एड कोर्स के लिए काफी रूझान दिखाया है जोकि प्रशंसनीय है, क्योंकि अध्यापन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले स्टूडैंट्स भी इस बात को जान गए हैं कि बी.एड. का कोर्स 1 वर्ष का नहीं होने वाला इसलिए उन्हें अपना करियर संवारने के लिए 2 वर्ष के कोर्स को पूरा करके अपना भविष्य बनाना होगा। 

लुधियाना के इन कालेजों में बने सैंटर
         

 

                  सरकारी कन्या कालेज
                  एस.सी.डी. सरकारी कालेज
                  देवकी देवी जैन कालेज
                  कमला लोहटिया कालेज
                    पी.यू. रिजनल सैंटर फव्वारा चौक
                        रामगढिय़ा गल्र्स कालेज
 

कैंडीडेट्स के लिए महत्वपूर्ण तारीखें 
     6 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होंगी आंसरकीज
     8 जुलाई 2 बजे तक कर सकेंगे ऑब्जैक्शन
     10 जुलाई को जारी होगा सीट व विषय कांबीनेशन
      11 जुलाई को शाम 8 बजे तक जारी होगा रिजल्ट 
     12 जुलाई को होगी पहली ऑनलाइन कौंसङ्क्षलग
     20 जुलाई तक चलेगी कौंसङ्क्षलग प्रक्रिया
     6 अगस्त से शुरू होंगी क्लासें

एंट्रैंस टैस्ट 150 अंकों का होगा। टैस्ट में पास होने के लिए जनरल वर्ग के कैंडीडेट्स की कटऑफ 37.50 अंक और रिजर्व कैटागिरी के लिए 30 रखी गई है। 
- डा. जितेंद्र ग्रोवर, कोआर्डीनेटर-बी.एड : एडमिशन,पी.यू. 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News