फॉलो करें ये टिप्स , आसानी से क्रैक कर पाएंगे रेल का एग्जाम

Tuesday, Apr 10, 2018 - 11:22 AM (IST)

नई दिल्ली : रेलवे ने दुारा घोषित की गई  90 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया खत्म हो चुकी है । सारे उम्मीदवार अब जी जान से परीक्षा की तैयारियों  में जुट गए है। इस बंपर वैकेंसी के लिए करीब पौने तीन करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। जाहिर है कि इतने अधिक  उम्मीदवारों के आवेदन करने से प्रतियोगिता भी और कड़ी हो गई है। ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। सबसे ज्यादा करीब 63 हजार पद ग्रुप डी लेवल के लिए हैं। इसमें उम्मीदवारों का चयन दो टेस्ट के आधार पर किया जाएगा : एक, कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और दूसरा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)। इसके अलावा ग्रुप डी के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) सबसे महत्वपूर्ण होगा। इसमें जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स (20 नंबर), जनरल साइंस (30 नंबर), मैथ्स (25 नंबर) और रिजनिंग (25 नंबर) के सवाल होंगे। यानी 100 नंबर के कुल 100 सवाल होंगे। सभी सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे यानी सबमें 4-4 ऑप्शन होंगे। समय होगा 90 मिनट यानी हर मिनट में एक सवाल हल करना होगा। एेसे में अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आइए जानते है कुछ एेसे टिप्स के बारे में जिन्हें अपना कर आप आसानी से इस एग्जाम को क्रैक कर सकते है। 

चूंकि इसमें स्पीड का काफी महत्व है। इसलिए सबसे पहले जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के 50 सवाल केवल 25 से 30 मिनट में हल करने की कोशिश करें। इससे मैथ्स और रिजनिंग के 50 सवालों के लिए करीब 60 से 65 मिनट का समय मिल सकेगा।

मैथ्स और रिजनिंग के सभी 50 सवाल सॉल्व करने के बजाय कोशिश यह करें कि जो भी सवाल हल करें, उनके उत्तर सही हों। याद रखिए, ऐसे बहुत कम कैंडिडेट्स होंगे जो सभी सवाल अटैम्प कर सकते हैं।

जनरल नॉलेज में हिस्ट्री, राजनीति, खेल, शासन व्यवस्था, इकोनॉमिक्स के सवाल होंगे। जनरल साइंस में जियोग्राफी और सामान्य विज्ञान संबंधित सवाल होंगे। इसलिए संबंधित किताबों का अधिक से अधिक अध्ययन करें।

करंट अफेयर्स के लिए रोजाना दो से तीन अखबार और न्यूज पत्रिकाएं ध्यान से पढ़ें। इनमें देश-विदेश और खेल की खबरें जरूर पढ़ें। करंट अफेयर्स के सारे सवाल रोजाना घट रही घटनाओं में से ही पूछे जाएंगे।

रिजनिंग और मैथ्स को रटा नहीं जा सकता, लेकिन इसकी टेकनिक्स होती हैं जिनके जरिए कम समय में आसानी से सवाल हल किए जा सकते हैं। जानकार लोगों से ये टेक्निक सीखने की कोशिश करें।

मैथ्स और रिजनिंग के सवालों को जल्दी से हल कर सकें, इसके लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। इसलिए आज से ही प्रैक्टिस शुरू कर दीजिए।

पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट अधिक से अधिक हल करने का प्रयास करें। इससे न केवल प्रैक्टिस होगी, बल्कि किस तरह के सवाल आते हैं, इसके पैटर्न के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

bharti

Advertising