लुधियाना में बना पहला स्मार्ट स्कूल

Thursday, Aug 16, 2018 - 10:33 AM (IST)

 लुधियानाः पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कड़ी में लुधियाना में आज गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल पीएयू जिले का पहला स्मार्ट स्कूल बन गया।   मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इसी तरह पंजाब भर में 261 के करीब स्मार्ट स्कूल खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ओपी सोनी भी मौजूद थे।   

स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत तकरीबन 50 लाख की धनराशि खर्च की जा चुकी है। इस स्कूल में आठ क्लास रूम खास तरह से तैयार किए गए हैं। हर रूम में प्रोजेक्टर सुविधा के साथ ही अन्य सुविधा भी रहेगी। इन क्लासेस में छठी से लेकर दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को शिक्षा दी जाएगी।  स्कूल में चार नए टॉयलेट भी बनाए गए हैं। स्कूल में शिक्षा का वातावरण बनाने के लिए कई जगह पर लैंड स्केपिंग और सारे स्कूल में कलर कोडिंग भी की गई है।    

 
 

Sonia Goswami

Advertising