फरीदाबाद की आशलेषा का सीईआरएन में हुआ चयन

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:07 PM (IST)

फरीदाबाद: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज की छात्रा आश्लेषा शर्मा का टेक्निकल स्टूडेंट प्रोग्राम (सीईआरएन) में चयन हुआ है।  


कालेज प्रबंधन सूत्रों ने बताया कि आश्लेषा शर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा हैं। सीईआरएन न्यूक्लियर रिसर्च का यूरोपीय संस्थान है और पूरे विश्व की सबसे बड़ी न्यूक्लियर और पाॢटकल फिजिक्स लैब है।   

आश्लेषा का चयन विश्वभर के 30 सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से हुआ है। भारत में से पांच बच्चों का चयन हुआ है जिनमें तीन आईआईटीए, एक बीएचयू और एक मानव रचना की छात्रा है।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News