RRB Exam में पूछे गए थे ये सवाल,पढ़ ले आपको भी परीक्षा में करवा सकते हैं पास

Tuesday, Oct 30, 2018 - 02:02 PM (IST)

लखनऊः रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में बॉलीवुड फिल्मों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जा रहे हैं। दरअसल ये प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर विषय का हिस्सा हैं। हाल ही में हुई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। यह फिल्म 'माओवाद प्रभावित क्षेत्र में चुनाव' पर आधारित थी। परीक्षा देकर आईं रिया विजयवर्गीय ने बताया कि उनके प्रश्न पत्र में एक प्रश्न था - 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों  में बेस्ट हिन्दी फिल्म का पुरस्कार किसे मिला? इस प्रश्न का उत्तर 'न्यूटन' था। 

परीक्षा केन्द्र से सीबीटी देकर निकले एक अन्य अभ्यर्थी ने बताया कि उसके प्रश्न पत्र में एक प्रश्न था - न्यूटन फिल्म में न्यूटन का रोल किसने निभाया था? इस प्रश्न का उत्तर राजकुमार राव है। दरअसल इस फिल्म में राजकुमार राव का नाम नूतन कुमार होता है। नूतन कुमार को अपना नाम पसंद नहीं होता है। वह दसवीं के बोर्ड में नूतन की बजाय उसे 'न्यूटन' लिख कर बदल लेता है। फिर सभी लोग उसे न्यूटन के नाम से ही जानते हैं।

 
RRB Group D Exam 2018: ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये 10 सवाल

 
प्रश्न 1- लक्षद्वीप द्वीप समूह कहां है?
क. बंगाल की खाड़ी
ख. अरब सागर
ग. जाफना समुद्र
घ. हिन्द महासागर
उत्तर- ख. अरब सागर

प्रश्न 2- गुजरात का हाजिरा शहर किस उद्योग के लिए मशहूर है?
क. कांच
ख. तेल शुद्धिकरण
ग. कोयला
घ. एलुमिनियम
उत्तर- ख. तेल शुद्धिकरण

प्रश्न 3- राजपीपल और महादेव पहाड़ियां किस पर्वत श्रंखला के भाग हैं?
क. सतपुड़ा पर्वत
ख. विंध्य पर्वत
ग. अरावली पर्वत
घ. पश्चिमी घाट
उत्तर- क. सतपुड़ा पर्वत

 
प्रश्न 4- मेन कैम्फ पुस्तक के लेखक कौन है?
क. विन्सटन चर्चिल
ख. एडोल्फ हिटलर
ग. जेफेरी आर्चर
घ. नेपोलियन बोनापार्ट
उत्तर-  ख. एडोल्फ हिटलर

प्रश्न 5- अमृतसर शहर के संस्थापक कौन हैं?
क. गुरु नानक
ख. गुरु आनंद
ग. गुरु अमरदास
घ. गुरु रामदास
उत्तर- घ. गुरु रामदास

Sonia Goswami

Advertising