हर सफल इंसान में होती है ये खूबियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 06:29 PM (IST)

नई दिल्ली : आज की दुनिया में शायद ही कोई इंसान होगा जो सफल न होना चाहता हो, दुनिया में हर इंसान सफल होने के लिए मेहनत करता है और सफलता पाने की कोशिश भी करता है। लेकिन सफलता पाना इतना आसान नहीं होता । सफल होने के लिए इंसान को कई मुश्किलों और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी हिम्मत न हारने वाले लोग ही आगे बढ़ पाते हैं और जो लोग बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, मगर ज़रा सी परेशानी आ नहीं कि सिर पकड़कर बैठ जाते हैं, ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो सकते। एेसे में आइए जानते है कुछ एेसी खूबियों के बारे में जो हर सफल इंसान में होनी जरुरी है 

खुद पर दया न करना
ऐसे लोग कभी भी आत्मदया नहीं करते। वे कभी ये शिकायत नहीं करते कि हालात कितने खराब हैं। दूसरों के खराब व्यवहार को लेकर सोचते नहीं रहते, बल्कि आगे बढ़ जाते हैं। वे समझते हैं कि जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है। अरे यार क्या करूं सवाल इतना कठिन था कि मुझे जबाव ही नहीं सूझा, ऐसे बहाने बनाने वाले सफल नहीं हो सकते। 

बने खुद के बॉस
ये लोग कभी दूसरों के अनुसार संचालित नहीं होते हैं। भावनाओं पर पूरा कंट्रोल रहता है। उन्हें कभी भी आप ये शिकायत करते नहीं करते कि इसने ये किया , उसने ये किया इत्यादि ।सफल इंसान की ये खासियत होती है कि वो दूसरी की बेकार की राय पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

स्वीकारते हैं बदलाव 
बदलाव जीवन का नियम है। ये सुना तो हम सभी न है लेकिन इसे मानते कम ही हैं। मानसिक तौर पर मजबूत लोग उन्हीं में से हैं। वे हमेशा अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने को तैयार रहते हैं। किसी भी तरह का सकारात्मक बदलाव उन्हें अच्छा ही लगता है। अगर आप बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे तो कभी सफल नहीं हो सकते। जैसे कि आज के डिजीटल युग में आप कहे कि नहीं आप तो कंप्यूटर की बजाय रजिस्टर और पेन से ही एंट्री करेंगे तो आप कभी सफल नहीं हो सकते।

सबको खुश नहीं किया जा सकता
सफल इंसान को ये पता होता है कि  एक साथ सबको खुश नहीं किया जा सकता है इसलिए वे इस कोशिश में वक्त नहीं गंवाते। ये लोग सबके साथ नरमी से पेश आते हैं लेकिन जहां संभव न हो, वहां सीधे मना कर देते हैं। हर किसी को खुश करने में अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए। 

रिस्क लेने की आदत  
सफल लोग रिस्क लेने के नाम पर जान-बूझकर किसी किस्म की बेवकूफी नहीं करते, लेकिन कैलकुलेटेड खतरे लेने से परहेज भी नहीं करते हैं। ये किसी भी बड़े निर्णय से पहले अच्छी तरह सोचते हैं और तभी रिस्क लेते हैं, जब उसके नतीजे सह सकें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News