हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षाएं  28 जनवरी से होंगी शुरू

Friday, Jan 11, 2019 - 11:46 AM (IST)

कैथल  (महीपाल): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए प्रश्र पत्र बोर्ड की द्वारा भेजे जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स असेस्मेंट टेस्ट 10वीं व
12वीं के लिए अलग-अलग डेटशीट जारी की गई है। 9वीं व 11वीं के असेस्मेंट टेस्ट एक फरवरी तक चलेंगे। 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेंगी। 28 जनवरी को 10वीं कक्षा की साइंस विषय की परीक्षा होगी।

9वीं व 11वीं के असेस्मेंट टेस्ट एक फरवरी तक चलेंगे

30 जनवरी को अंग्रेजी, 31 को वैकल्पिक विषय उर्दू, संस्कृत, पंजाबी, फिजिकल एजूकेशन व एन.एस.क्यू.एफ. विषय, एक फरवरी को हिंदी, 4 फरवरी को सोशल साइंस तथा 5 को गणित की परीक्षा होगी। 28 को 12वीं कक्षा की हिस्ट्री, फिजिक्स व अकाउंटेंसी, 29 को वैकल्पिक विषय, 30 को अंग्रेजी, 31 को फाइन आर्ट, पहली फरवरी को बिजनेस स्टडी/केमिस्ट्री, दो को होम साइंस/ स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी, 4 को गणित, 5 को इकोनॉमिक्स, 6 को राजनीति शास्त्र/ बायोलॉजी, 7 को हिंदी तथा 8 फरवरी को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी।

 
खिलाडिय़ों के लिए छूट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कि डेटशीट में राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल या अन्य गतिविधियों में भाग लेने गए हुए विद्यार्थियों को छूट दी गई है। परीक्षा खेल से लौटने के बाद उनकी परीक्षा ली जाए। परीक्षाएं खत्म होते ही सभी कक्षाओं की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। शिक्षकों द्वारा   परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा।


जिला शिक्षा अधिकारी कैथल जोगेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने 9वी व 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स असेस्मेंट टेस्ट 10वीं व 12वीं के लिए अलग-अलग डेटशीट जारी कर दी है। 9वीं व 11वीं के असेस्मेंट टेस्ट एक फरवरी तक चलेंगे।

Sonia Goswami

Advertising