होटल मैनेजमेंट से फैशन डिजाइनिंग तक, इन करियर में मायने नहीं रखते 12वीं के मार्क्स

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 09:29 AM (IST)

नई दिल्लीः  12वीं  पास करने के बाद कम मार्क्स आने पर यही ख्याल आता है कि अब मेरे करियर का क्या होगा लेकिन, चिंता न करें ऐसे कई करियर ऑप्शन हैं जहां 12वीं के मार्क्स मायने नहीं लगते।

 
12वीं में यदि आपके कम मार्क्स हैं तो फैशन डिजाइनिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। इस फील्ड में 10वीं और 12वीं के मार्क्स मायने नहीं रखते हैं। आप 45 फीसदी मार्क्स के साथ भी कोर्स में अप्लाई कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मीडिया और मॉस कॉम जैसे फील्ड में भी 12वीं के मार्क्स नहीं पूछे जाते। आप प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक और ऑनलाइन मीडिया में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा आप ऐड और पीआर में भी करियर बना सकते हैं। 

अगर आप साइंस फील्ड से है और 12वीं में कम मार्क्स है तो आपके लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का करियर बेहतरीन साबित हो सकता है। कंप्यूटर की इस फील्ड में वेबसाइट, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने का काम किया जाता है। 

PunjabKesari

होटल मैनेजमेंट ऐसा कोर्स है जिसमें 12वीं के मार्क्स मायने नहीं रहते हैं। होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं क्लास है।  

आज के समय में लोग अपने घर, ऑफिस आदि को अलग तरह से डिजाइन करवा रहे है जिससे इस फील्ड में प्रोफेशनल की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में 12वीं में कम मार्क्स के बावजूद आप इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स चुन सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News