अंग्रेजी लिखना और बोलना चाहते हैं तो ये बेहद आसान तरीका है

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 12:31 PM (IST)

अगर आप भी घर बैठे अच्छी अंग्रेजी लिखना और बोलना चाहते हैं तो ये बेहद आसान है। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिससे आप कुछ दिन में अंग्रेजी सीख जाएंगे। ऐप स्टोर पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं जिससे आप आसानी से अपनी अंग्रेजी भाषा को सुधार सकते हैं  तो जानिए एंड्रॉयड और iOS पर मौजूद उन 5 शानदार मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में, जिनकी मदद से आप अंग्रेजी बोलना और लिखना सीख सकते हैं।

1. Duolingo
अंग्रेजी सीखने के लिए मौजूद मोबाइल एप्लीकेशन में Duolingo सबसे अच्छी मानी जाती है। ये ऐप मजेदार गेम की तरह अंग्रेजी सिखाने में मदद करती है। ये आपको चैप्टर से अंग्रेजी सिखाएगी। टॉपिक के हिसाब ये ऐप रोजाना आपको 7 शब्द सिखाएगी। चैप्टर पूरा करने पर आपको अवॉर्ड में प्वाइंट मिलेंगे।

2. Memrise: learn languages
ये मोबाइल एप्लीकेशन आपको रोजाना अंग्रेजी के क्रिएटिव शब्द याद कराएगी। इस ऐप्लीकेशन का मकसद आपके शब्दकोष को बेहतर बनाना है। इस एप्लीकेशन को आप बिना इंटरनेट के भी चला सकते हैं। अपनी कमजोर अंग्रेजी को अच्छी बनाने के लिए ये काफी मददगार है।
 

3.Busuu, Learn languages
इस मोबाइल एप्लीकेशन से आप शुरुआती अंग्रेजी से एडवांस अंग्रेजी तक सीख सकते हैं। ये आपको टेस्ट के जरिए लिखने की क्षमता, शब्दकोष और डायलॉग्स को बेहतर बनाती है। आप अंग्रेजी के अलावा और भी कई और भाषाएं इस एप्लीकेशन के जरिए सीख सकते हैं।
 

4. Hello English
हैलो इंग्लिश एप्लीकेशन 23 अलग-अलग भाषाओं के यूजर्स को अंग्रेजी सिखाती है. हिंदी नेपाल और ऊर्दू के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं के यूजर्स जैसे पंजाबी, कन्नड और मराठी भी अंग्रेजी सिखाने में मदद करती है। इस एप्लीकेशन को 2016 में गूगल की बेस्ट एप्लीकेशन और 2016 की इनोवेटिव एप्लीकेशन का खिताब मिला है. इस एप्लीकेशन में 475 इंटरेक्टिव चैप्टर हैं। इस ऐप को आप बिना इंटरनेट के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

5. Babbel- Learn Languages
Babbel एक बेहतरीन लैंग्वेज एप्लीकेशन है। ये आपको चार अलग-अलग तरीकों से अंग्रेजी सिखाती है। जो आवाज़ से, फोटो से, स्पैलिंग से और रिक्त स्थान के जरिए आपकी अंग्रेजी को बेहतर बनाती है। इस ऐप्लीकेशन का फोकस यूजर को अच्छी अंग्रेजी सिखाना है। जो यूजर्स के लिए लक्ष्य तय करती है और पूरा करने के लिए प्रेरित करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News