वॉय मैथेमैटिक : लैट् अस थिंक विषय पर एक्सटैंशन लैक्चर करवाया

Friday, Sep 21, 2018 - 02:20 PM (IST)

जालंधरः भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनामस कालेज, जालंधर के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ  मैथेममैटिक्स द्वारा  वॉय मैथेमैटिक : लैट् अस थिंक विषय पर एक्सटैंशन लैक्चर आयोजित किया गया। इस लैक्चर की मुख्य वक्ता डा. ममता गुलाटी डिपार्टमैंट आफ मैथेमैटिक्स, थापर इंस्टीचियूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी, पटियाला से थी। कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर डा. गुलाटी ने  छात्राओं पर गणित विषय का दैनिक जीवन में विभिन्न गतिविधियों में प्रयोग होने पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने कहा कि गणित विषय ने विश्व में हुए विभिन्न अविष्कारों के उत्थान में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है।  उन्होंने छात्राओं के साथ गणित विषय के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों आर्टिफिशअल इन्टैलिजेंस, क्रिप्टोग्राफी, कॉस्मोलॉजी, गूगल रैकिंग, ट्रैफिक फ्लो, इकोनॉमिक्स, बैकिंग एवं अन्य क्लीनिकल क्षेत्रों में हो रहे विकास के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ मैथेमैटिक्स के सभी अध्यापकों को इस लैक्चर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार के लैक्चर समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त हो सके। 
 
 

Sonia Goswami

Advertising